ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

CGPSC परीक्षा घोटाला: CBI की छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, कई सबूत बरामद

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। CBI की टीम ने रायपुर और महासमुंद में एक साथ पांच स्थानों पर दबिश देकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन सबूतों के जरिए घोटाले की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

CBI ने अपनी छापेमारी की शुरुआत महासमुंद जिले से की, जहां एक सरकारी डॉक्टर के निवास, अभ्यारण गेस्ट हाउस और एक स्थानीय कोचिंग संस्थान को निशाना बनाया गया। इसके बाद टीम रायपुर पहुंची, जहां सिविल लाइन स्थित एक प्रमुख कोचिंग इंस्टीट्यूट और फूल चौक स्थित एक निजी होटल पर भी दबिश दी गई। सूत्रों के मुताबिक, यह होटल उन अभ्यर्थियों और आरोपियों का ठिकाना रहा है, जिन पर CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप हैं।

CBI अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कंप्यूटर हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, दस्तावेजों के बंडल और हस्तलिखित नोट्स बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में ये सभी सामग्री परीक्षा में हेरफेर, अनुचित सहायता और आर्थिक लेन-देन से जुड़ी हो सकती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन सभी सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

इसके अलावा, कुछ संदिग्धों के बैंक खातों और मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी गहन जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में दो और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, जिनसे इस घोटाले की परतें और खुल सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button