ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे किराएदारों पर रेड

दुर्ग– दुर्ग जिले के तालपुरी बी ब्लॉक स्थित पारिजात कॉलोनी में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे किराएदारों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

इस रेड कार्यवाही में अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग अभिषेक झा के नेतृत्व में सुबह 3:30 से 7 बजे तक 150 से अधिक जवानों, 15 निरीक्षकों और 10 राजपत्रित अधिकारियों की 6 टीमों ने भाग लिया।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि पारिजात कॉलोनी में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कई लोग किराए पर रह रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें हुक्का, नशीली पदार्थ, चाकू, संदिग्ध गाड़ियां और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 32 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो बिना वैध आईडी प्रूफ के किराए पर रह रहे थे। इन सभी लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और उनके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

दुर्ग पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराए पर घर देने से बचें, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोका जा सके और समाज में सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button