ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त का निरीक्षण: पार्किंग व्यवस्था, जर्जर स्कूल भवन और उद्यानों पर दिए निर्देश

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत पार्किंग व्यवस्था, शासकीय स्कूल एवं उद्यान का निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तीन दर्शन मंदिर के आसपास रिक्त स्थलों को देखकर वहां पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन आयुक्त येशा लहरे को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वृक्षारोपण कराया जाए और पार्किंग स्थल निर्माण पश्चात किराया निर्धारण किया जाए, जिससे निगम की आय में वृद्धि हो सके।

इसके साथ ही आयुक्त ने वार्ड पार्षद और प्रधान पाठक के निवेदन पर 18 नंबर रोड वार्ड क्रमांक 30 सुभाष चौक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। यहां जर्जर हो चुके भवन को तोड़कर समतलीकरण कराने और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल को दिए।

वार्ड क्रमांक 31 स्थित जयंती उद्यान का भी निरीक्षण किया गया। यहां वूमेन फॉर ट्री योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वृक्षारोपण कराया जा रहा है। आयुक्त ने स्वयं भी पौधा रोपण किया। उन्होंने पाया कि उद्यान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे निगम संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। इस पर आयुक्त ने उद्यान में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने और असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति उद्यान में गलत कृत्य या नशे की हालत में पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निगम की निगरानी टीम कभी भी क्षेत्र के उद्यानों का निरीक्षण कर सकती है और दोषियों को इसका जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button