ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने राजस्व विभाग की ली क्लास,कहा निजी हॉस्पिटलों, कॉलेज,स्कूलों में टैक्स को लेकर करें कार्रवाही

दुर्ग/ नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार द्वारा राजस्व विभाग प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर के मौजूदगी में वार्डवार वसूली को लेकर राजस्व विभाग की क्लास ली।कहा कि, वसूली में गति लाने टीम बनाकर बड़े बकायादारों के पास डोर टू डोर संपर्क करे। व्यवसायिक एवं बड़ी संस्थानों में जाकर वसूली करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है।

आज शुक्रवार को डाटा सेंटर सभागार में आयोजित राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि अधिकारी 16 जून से 16 जुलाई से सभी रुकावटों को दूर करते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें। निगम राजस्व वसूलने के लिए लगातार निगरानी करें इस स्थिति में राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।

टैक्स लेने निकले तो रजिस्टर साथ लेकर चलें,करदाताओं के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखें,बिना लाइसेंस के दुकान संचालित करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करें

इस दौरान राजस्व अधिकारी आरके बोरकर और बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया की राजस्व वसूली 50 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। युद्व स्तर पर अभियान चलाकर शत प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के दुकान संचालित करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करें।महापौर ने टैक्स वाली के समय किसी भी की न सुने बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की वसूली के निर्देश दिए।

प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षकों की डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान सहित रजिस्टर लेकर चले और मांग पंजी मिलान करें।

प्रत्येक वार्ड सहायक राजस्व निरीक्षक घर-घर जाकर वसूली करे,अगर कोई करदाता टैक्स वाली देने में आना कानी करते है तो नोटिस जारी कर नियमनुसार ताला बंदी और नल कनेक्शन की कार्रवाही करेंगे।

सख्त निर्देश वसूली में कोताही बर्दास्त नही की जावेगी। समीक्षा बैठक मे नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर अधिरोपित करें। जिससे करों में वृद्धि हो सके।उन्होंने कहा कि जल विभाग से समांजस्य कर नये घरों से जलकर की वसूली करे।

उन्होंने कहा इसी प्रकार भवन शाखा से नये मकानों की जानकारी लेकर सम्पत्तिकर, जलकर व समेकितकर की वसूली करे। जिससे शतप्रतिशत वसूली हो सके।उन्होंने ये भी कहा कि बड़े बकायादारों से कडाई से वसूलना सुनिश्चित करे तथा प्रतिदिन की वसूली की जानकारी लेवे।उन्होंने कहा कि हर एक वॉड मे एआरआई रोजना 20 घरों का टारगेट दिए है।

महापौर अलका बाघमार ने निजी हॉस्पिटलों, कॉलेज,स्कूलों में फायर सीप की जांच के साथ साथ टैक्स वसूली की कार्रवाही करें, साथ ही फायर सीप इन जगहों पर नही पाए पर जुर्माना की कार्रवाही करने की बात कही।उन्होंने यूजर चार्ज में बढ़ोतरी करने की बात कही।उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज में कोई समझौता नही होगी।राजस्व बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी राजकमल बोरकर,निशांत यादव,बाजार अधिकारी शुभम गोइर, थानसिंह यादव,विनोद उपाध्यय,लव कुश,शिवा, लक्ष्य गोइर,पवन नायक, सत्येन्द्र, निखिल, धनवर्धन,नीरज मौजूद रहें|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button