ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू गिरफ्तार

दुर्ग | थाना भिलाई भट्टी में सूचना मिली कि जिला अस्पताल दुर्ग में दुर्गेश कुमार निवासी एच0एस0सी0एल0 कालोनी तेलहा नाला खुर्सीपार का मारपीट से आहत होकर भर्ती है ।

सूचना पर तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग जाकर आहत दुर्गेश कुमार से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 12.06.2025 के रात्रि करीबन 9.50 बजे सायकल से भिलाई स्टील प्लांट डयूटी जाते समय खुर्सीपार रेल्वे फाटक के आगे रोलिंग गेट के पास प्रार्थी/आहत को आरोपी लव कुमार एवं उसका दोस्त जय कुमार द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर चाकू तथा डंडा से हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर पेट, सिर , हाथ में चोट पहुचाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109(1) , 3(5) बी0एन0एस0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाने से टीम बनाकर टीम द्वारा आरोपी पता साजी दौरान प्रकरण के आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू उम्र 25 साल पता खुर्सीपार छ0ग0 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार किया ।

आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू के द्वारा घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार बटन चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। प्रकरण के आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू को दिनांक 13.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्टी राजेश कुमार साहू , सउनि. पुनित राम वर्मा , सउनि. भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक हिरेश साहू , बालेन्द्र द्विवेदी, युगल किशोर देवांगन एवं थाना खुर्सीपार स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-लव कुमार उर्फ लल्लू उम्र 25 साल पता , खुर्सीपार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button