ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु दावा-आपत्ति की तिथि निर्धारित

भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस के घटक में नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रांतर्गत निर्मित आवासों के आबंटन हेतु किरायेदारी के रुप में निवासरत् परिवारों

एवं वरिष्ठ नागरिकजन,  दिव्यांगजन हेतु विभिन्न परियोजना स्थल एनार स्टेट खम्हरिया, वार्ड क्रमांक 01 सूर्याविहार के पीछे खम्हरिया,

माईल स्टोन स्कूल के पीछे खम्हरिया, स्वप्निल बिर्ल्डस कुरूद, कृष्णा इंजिनियरिंग कॉलेज के पीछे, खम्हरिया, आम्रपाली हाऊसिंग बोर्ड, अविनाश मेट्रोपॉलिश कोहका, ग्रीनवेली खम्हरिया अंतर्गत निर्मित/निर्माणाधीन आवासों के आबंटन हेतु किरायेदारों से आवेदन आमंत्रित किये गये है।
उक्त स्थलों पर आवास आबंटन हेतु कुल 1018 आवेदन प्राप्त हुये है। आवेदनों की सूची अपूर्ण दस्तावेज एवं पूर्ण दस्तावेज संलग्न कर आवेदन जमा किये आवेदकों की सूची दावा-आपत्ति हेतु मुख्यालय एवं जोन कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा की जा रही है,

जिसकी 15 दिवस समाप्ति पश्चात् अंतिम तिथि 16.12.2024 निर्धारित की गयी है। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा। अंतिम तिथि का इंतजार ना करें कार्यालय अवधि में आकर के दावा आपत्ति के संबंध में अपना निराकरण करवा लेवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button