ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
भिलाई

आईजी गर्ग का अचानक निरीक्षण: भिलाई नगर सीएसपी ऑफिस में आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आईजी गर्ग ने पिछले वर्षो के समस्त समस्त लंबित  अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त के दौरान सतर्क रह कर ड्यूटी करें और संदिग्धों से पूछताछ करें। गुंडा-बदमाशों और आदतन अपराधियों पर सख्त निगरानी रखें और कार्रवाई करें। आईजी ने यह भी कहा कि भ्रष्ट व संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले वर्षो के समस्त समस्त लंबित अपराधों की सूक्ष्मता से विश्लेषण करते हुए उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे हेतु निर्देश दिए।

निरीक्षण में श्री गर्ग ने भिलाई नगर अनुविभाग के समस्त थानों से संबंधित पेंडिंग अपराध, खात्मा, खारजी, रोजनामचा एंट्री, गुम इंसान, और जब्त माल के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने और गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों एवं आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। इन व्यक्तियों की नियमित चेकिंग और उन पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

आईजी गर्ग ने कार्यालय में रखे गए महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे अपराध डायजेस्ट, मर्ग, शिकायत, केस डायरी मूवमेंट, रोजनामचा विवरण, परवाना रजिस्टर आदि की जांच की। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों के समय पर पालन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

समस्त कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्ण ड्यूटी करने एवं भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, भिलाई नगर अनुविभाग के समस्त थाना प्रभारी, तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से स्टेनो श्रीनिवास राव, रीडर उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, और पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button