ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

कार में बैठाकर गोडाउन में बंद कर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और स्कूटी बरामद

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने प्रार्थी को जबरदस्ती कार में बैठाकर गोडाउन में बंद कर मारपीट की थी तथा उसका मोबाइल और स्कूटी छीन लिया था।

मामला इस प्रकार है – प्रार्थी रविन्द्र यादव (40 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड मुर्गा चौक, जामुल ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गाड़ी मालिक विक्रम सिंह, उसका मुंशी इरफान अहमद और मिस्त्री मंदीप सिंह ने 18 सितंबर को सिमगा क्षेत्र से जबरन कार (थार) में बैठाकर हथखोज गोडाउन ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थी के मोबाइल, कपड़े, पहचान पत्र तथा उसकी स्कूटी छीन ली और उसे कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी।

प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 140(3), 309(3), 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की। जांच में आरोपियों की संलिप्तता पाई गई और दिनांक 27 सितंबर को पुलिस ने क्रमशः 15:30, 15:40 और 15:50 बजे तीनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. हरप्रीत सिंह उर्फ विक्रम कुलदीप सिंह (41 वर्ष), निवासी बोरसी कदमप्लाजा, मधुबन नगर, दुर्ग

2. इरफान अहमद (47 वर्ष), निवासी एलआईजी 293, हुडको, भिलाई नगर

3. मंदीप सिंह (31 वर्ष), निवासी शीतला पारा, हथखोज, पुरानी भिलाई

बरामदगी – लूटा गया मोबाइल एवं वाहन (स्कूटी)।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, सउनि बाबुलाल साहू और आरक्षक बंटी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button