ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी, आरोपी ने 20 लोगों को लिया अपने झांसे में

रायपुर । राजधानी रायपुर में नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने कुल 20 लोगों को अपने झांसे में लेकर 60 लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर ली।

आरोपी का नाम और विवरण

लोगों को सरकारी नौकरी का ख्वाब दिखाकर उनसे लाखों की ठगी को अंजाम देने वाले शातिर ठग का नाम केशव प्रसाद बंजारे है। राजेंद्र नगर थाना में पीड़ित संदीप कुमार बंजारे ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़ित की कहानी

पीड़ित संदीप कुमार बंजारे ने बताया कि वह बलौदा बाजार-भाठापारा जिले के पलारी का रहने वाला है। उसके मामा राजधानी रायपुर के महावीर नगर रायपुर में रहते है, जहां उसका आना-जाना लगा रहता है। अमलीडीह में रहने वाली उसके मामी की सहेली मीना बंजारे ने उसे बताया कि उन्होंने उसके पड़ोस में रहने वाले केशव प्रसाद बंजारे को ट्रांसफर करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए हैं।

ठगी की जानकारी

पीड़ित ने बताया कि मीना बंजारे ने उसके सामने यह दावा भी किया कि केशव की राजनीतिक पहुंच के कारण वह उसे जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली में चपरासी के पद पर नौकरी दिलवा सकता है। इसके लिए उसे सात लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने मीना की बात मानकर केशव से संपर्क किया। इस दौरान उसने पीड़ित संदीप को भरोसे में लेने के लिए महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन भी दिखाया, जिसे देखकर संदीप ने आवेदन भी भर दिया।

पीड़ितों की सूची और ठगी गई रकम

गणेश राम साय से नौकरी के नाम पर नौ लाख रुपये

चुम्मन साहू से एक लाख 89 हजार रुपये

अनिल लहरे से 85 हजार रुपये

डेविश ढीढी से दो लाख 75 हजार रुपये

प्रमोद नवरंग से दो लाख 90 हजार रुपये

मनीष श्रीवास्तव से एक लाख 70 हजार रुपये

देवानंद जांगडे से डेढ़ लाख रुपये

प्रियंका ढीढी से तीन लाख रुपये

डेमशन ढीढी से तीन लाख रुपये

प्रमोद लहरे से एक लाख रुपये

मुन्ना लाल बघेल से डेढ़ लाख रुपये

हेम किरण से तीन लाख रुपये

मीनू जाटवर से 90 हजार रुपये
सावित्री सोनवानी से डेढ़ लाख रुपये

राजकुमार कुर्रे से दो लाख रुपये

आफीया खान से डेढ़ लाख रुपये

शशी अनंत से डेढ़ लाख रुपये

ओकेश कांत से साढ़े चार लाख रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button