ब्रेकिंग
छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं ... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

नशीली दवाई के अवैध व्यपार करने वाले आरोपी गिरफतार

दुर्ग // प्रतिबंधित नशीली दवाइयां की बिक्री कर रहे दो आरोपियों को पकड़ने में पदमनाभपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है, दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिला किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 129 स्ट्रीप में कुल 1265 टैबलेट एवं 184 नशीली कैप्सूल को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित करने एवं नौजवानों के शरीर में जहर खोलने का काम करते हुए केंद्रीय जेल दुर्ग कैंटीन के पास प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेच रहे हैं।

सूचना मिलते ही accu टीम,पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे परंतु पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपी हार्दिक भोई पिता अमर भोई 23 वर्ष निवासी पचरीपारा,  हनुमान मंदिर के पास दुर्ग तथा दिलीप साहू पिता पीलू राम साहू 34 वर्ष निवासी कसारीडीह वार्ड नंबर 44 को पूछताछ में लिया। आरोपियों ने नशीली दवाइयां बेचना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल  1265 टैबलेट एवं 184 नशीली कैप्सूल तथा बिक्री की रकम 1000 रुपए जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8,21(सी)  एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल दाखिला किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button