ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

होली त्यौहार पूर्व शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

दुर्ग |  होली से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सख्त नजर आ रही है। थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम खपरी में सार्वजनिक स्थान पर विवाद और अशांति फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी की रात करीब 11 बजे ग्राम खपरी में दो व्यक्ति—मुकेश जोशी (41) और शुभम साहू (23)—शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सार्वजनिक शांति भंग होने लगी।

इसी दौरान शांति नगर, भिलाई-3 निवासी राकेश जांघेल (29) भी अपने चचेरे भाई के घर ग्राम खपरी पहुंचा, जहां पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर उसने भी विवाद खड़ा कर दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी की पेट्रोलिंग टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में कोई सामग्री जप्त नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते हस्तक्षेप करने से स्थिति बिगड़ने से बच गई। कार्रवाई में थाना कुम्हारी की पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button