ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़दुर्ग

नकली स्वर्ण आभूषण पर कूटरचित हालमार्क अंकित कर बैंक में गिरवी रखकर ऋण लेने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : प्रार्थी अनुराग बंधु, शाखा प्रबंधक, सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 20.02.2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे एक व्यक्ति बैंक में स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करने हेतु उपस्थित हुआ। बैंक के स्वर्ण आभूषण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा परीक्षण करने पर प्रस्तुत आभूषण नकली पाए गए।

आरोपी द्वारा नकली आभूषणों पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित कर उन्हें असली बताकर बैंक से ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया गया। यदि परीक्षण में आभूषणों की पहचान नहीं हो पाती तो बैंक को आर्थिक क्षति होती।

प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 318(4), 336(2), 62 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घटना स्थल :
सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड, छावनी, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :
राज कुमार पातरा, उम्र 37 वर्ष, निवासी राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल निवास – प्रेम सागर चौक, बैगा पारा, दुर्ग

जप्त सामग्री :
01 नग हार, 02 नग कंगन, 02 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 01 नग अंगूठी, कुल वजन 113 ग्राम, जिन पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी, प्रधान आरक्षक तथा स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही। बैंक के स्वर्ण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा सजगता से परीक्षण किए जाने से बैंक को संभावित आर्थिक क्षति से बचाया जा सका।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वित्तीय संस्थानों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के कूटरचित दस्तावेज अथवा आभूषण संबंधी संदेहास्पद मामलों में तत्काल पुलिस को सूचित करें। धोखाधड़ी एवं कूटरचना जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button