ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

अंडरब्रिज के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

दुर्ग | जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रा–मौर्या अंडरब्रिज के पास आम लोगों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को थाना सुपेला को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हाथ में बड़ा धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रमोद टण्डन (23 वर्ष) निवासी शांति नगर, थाना वैशाली नगर के रूप में हुई है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार चाकू विधिवत जप्त किया।

इस मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्रधान आरक्षक योगेश चन्द्राकर, आरक्षक दुर्गेश सिंह एवं आरक्षक रविन्द्र बांधव की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button