ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़रायपुर

ईब नदी पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग में बनेगा उच्चस्तरीय पुल

रायपुर |  ईब नदी कुनकुरी-रनपुर मार्ग में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 120 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 86 लाख 74 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में यह कार्य निविदा स्तर पर है। यह मार्ग कुनकुरी विकासखंड को बगीचा तहसील मुख्यालय और सरगुजा जिले से जोड़ता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास ने नई रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार ठोस पहल की जा रही है। सड़कों, पुलों और अन्य अधोसंरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को सुविधा मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संस्थानों की पहुंच आसान हुई है।

ईब नदी पर बनी पुरानी पुलिया समय के साथ जर्जर हो चुकी थी और संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। बारिश के दिनों में पुलिया पर पानी बहने से आवाजाही और भी जोखिमपूर्ण हो जाती थी। नागरिक लंबे समय से नए पुल की मांग कर रहे थे। नए उच्चस्तरीय पुल के निर्माण से यातायात सुरक्षित व सुगम होगा। वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी और आमजन निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button