ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग प्रवास के दौरान अचानक गुमटी पहुंचकर चाय व पकौड़े का उठाया लुफ्त,सरकार कि योजनाओं का भी लिया फिट बैक..

दुर्ग | संगठनात्मक व प्रशासनिक बैठक लेने दुर्ग प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज भाजपा कार्यालय पहुंचने के पूर्व तहसील कार्यालय के पास स्थित गुमटी पहुंचकर न केवल चाय व समोसा पकौड़ा का आनंद लिया|

साथ ही प्रदेश में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर कामकाज का फीडबैक भी लिया इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर,शहर विधायक गजेंद्र यादव,साजा विधायक ईश्वर साहू पूर्व सभापति दिनेश देवांगन जिला मंत्री आशीष निमजे प्रदेश भाजयुमो कोषाध्यक्ष नितेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मैजूद थे।

भाजपा कार्यालय के समीप तहसील कार्यालय के दीवाल किनारे निगम द्वारा गुमटी स्थापित किया गया है जिसमे विश्वकर्मा होटल के नाम से संचालित करने वाले राजू विश्वकर्मा अपने गुमटी में चाय बना रहे थे तभी अचानक बीजेपी कार्यालय को ओर जा रहे|

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का काफिला रुक गया और अचानक कोई कुछ समझ पाते तभी उप मुख्यमत्री विजय शर्मा अपनी गाड़ी से उतरकर गुमटी में पहुंचे व होटल संचालक से समोसा भजिया मांगने लगे अकस्मात हुए|

ईस वाक्या से हड़बड़ाए होटल कर्मी द्वारा उप मुख्य मंत्री शर्मा को एक प्लेट नाश्ता दिया फिर उन्होंने उपस्थित विधायको व भाजपा नेताओं को भी नाश्ता देने कहा और चाय मांगते हुए|

सरकार की योजनाओं की भी जानकारी ली जिस पर दुकान संचालक ने स्कारत्मक जवाब देते हुए शासन की योजनाओं की प्रशंसा की तथा उप मुख्यमंत्री द्वारा उनके छोटे से चाय दुकान में पहुंचने पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए फोटो भी खिंचवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button