ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
महासमुंद

जुआ खेलने की लापरवाही पड़ी भारी: युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जुए ने एक युवक की जान ले ली है। दरअसल जुआ खेल रहे युवकों में से एक युवक पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया, जिसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा का है। जानकारी के अनुसार, बीती रात कोतवाली पुलिस ने ग्राम खरोरा स्थित नया तालाब के पास जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए एक युवक तालाब में कूद गया, जिसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिस्मिल यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जुआरियों से पुलिस ने 24,400 रुपये नकद और एक बाइक जब्त की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button