ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़महासमुंद

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

महासमुंद :  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 21 मई, 22 मई एवं 23 मई को विशेष जांच अभियान चलाते हुए अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 5 हाइवा वाहनों को जप्त किया।

जप्त वाहनों में खनिज साधारण रेत से भरे 3 हाइवा तथा गिट्टी से भरे 2 हाइवा वाहन शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना तुमगांव एवं थाना महासमुंद में रखा गया है। जप्त सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग द्वारा पूर्व में भी जिले के खनिज पट्टेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण दण्डनीय अपराध है। इसके बावजूद अवैध परिवहन पाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने निर्देशित किया है कि भविष्य में अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button