ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में छह सटोरिए गिरफ्तार किए गए हैं और उनसे भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन शामिल हैं। पुलिस ने उनसे कुल 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 लग्जरी कारें जब्त की हैं। इसके साथ ही कुल 92 लाख 50 हजार रुपये का अवैध धन बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह विदेशी लेनदेन के माध्यम से पैसा भेजने और प्राप्त करने में शामिल था। आरोपियों ने jmdbet777.com और Classic777.com जैसी वेबसाइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा चलाया।

पुलिस ने कई बड़े कैफे संचालकों को भी रडार पर लिया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच और जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भी साझा की गई है।

यह कार्रवाई रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो राज्य में ऑनलाइन जुआ और सट्टा गतिविधियों पर कड़ी पकड़ बनाए रखने की दिशा में अहम साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button