ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा हमला: कांग्रेस को वायनाड से फुर्सत मिलेगी तब रायपुर दक्षिण की सोचेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अब तक कैंडिडेट नहीं तय कर पाई है। पूरे देश में केवल वायनाड में कांग्रेस एक जगह चुनाव लड़ रही हैं। वहां पर राहुल गांधी के इस्तीफ़े के साथ प्रत्याशी घोषित कर दिया था। कांग्रेसी जब वायनाड से फ्री हो जाएंगे तब ध्यान आयेगा की देश में और कहीं भी चुनाव है। कांग्रेस का मतलब नेहरू खानदान है।

दरअसल सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, किसी भी अंचल के विषय पर निर्णय लिए जाते है वह महत्वपूर्ण होता है। प्राधिकरण में चर्चा में ही जगदलपुर मेडिकल कॉलेज निकल गए जो अब बन भी गया। उन्होंने कहा कि, वायनाड सीट से लेकर रायपुर दक्षिण तक दो राज्य है। भाजपा सभी चुनाव को गंभीरता से लड़ती है। कांग्रेस के नेतृत्व को समय मिलेगा की नहीं? चुनाव हारने के बाद कैसे करेंगे।

कांग्रेस के विजय शर्मा के विधायक बनने के बाद बढ़ी घटना वाले बयान पर कहा कि, सूरजपुर, लोहरीडीह, बलौदाबाज़ार में गंभीर अपराध हुए। दाढ़ी में तिनका तो कांग्रेस के ही दिख रही है। कांग्रेस को अपनी दाढ़ी थोड़ी साफ़ करनी चाहिए। अपराधियों के साथ कांग्रेस के फ़ोटो फ्रेम करना चाहिए। दोहरे हत्याकांड में सूरजपुर SP को हटाने में लेट हो गया पहले ही हटाना था। जिस प्रशासन को घटना का पहले से पूर्वाभास नहीं हो सकता हैं। उसे दायित्व नहीं देना चाहिए। साथ ही कहा कि, सक्रिय सदस्यता के बाद संगठन चुनाव के प्रक्रिया होंगे।

कांग्रेस दक्षिण के लिए उम्मीदवार ढूँढ रही है। हमारे संगठन चुनाव के अधिकारी तय हो गए है। डी.एड अभ्यर्थियों के CM हाउस का घेराव के मामले में उन्होंने कहा कि, अभ्यर्थी धैर्य रखें। जैसे SI भर्ती का मामला हल हुआ है सरकार को पहल करके इस मामले को हल करना चाहिए। अभ्यार्थियों को भी धैर्य रखना चाहिए। सरकार इस मामले पर भी निर्णय करेगी। शासन- प्रशासन को भी उनकी बात को अन्यथा नहीं लेना चाहिए। लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button