ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

कपड़ा दुकान से चोरी करने वाला आरोपी को चंद घण्टे में गिरफ्तार

नेवई | प्रार्थी केशव राम उम्र 64 साल मरोदा सेक्टर थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.06.2025 के रात्रि 10.00 बजे इसका लड़का राकेश कुमार चंद्राकर ने दुकान को बंद कर घर आ गया था । दूसरे दिन दिनांक 15.06.2025 के 11.00 बजे सुबह जब वह दुकान खोलने गया तो ताला लगा हुआ था|

जिसे खोलकर अंदर गया तो देखा की सामान बिखरे हुये थे, छत खुला हुआ था, दुकान में रखे विभिन्न कपडे़ नहीं थे । किसी अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय दुकान के छत को खोलकर अंदर घुसकर जुमला 55000 रूपयों के कपड़े आदि चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना नेवई में 169/2025 धारा 331(4),305 ए बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी के दौरान त्रिनयन एप्प के माध्यम से शहर एवं घटना स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। स्टेशन मरोदा निवासी संदेही करण बिरूली नये जींस व टी शर्ट पहनकर घूम रहा था, जिसके हुलिया का मिलान सीसीटीव्ही फूटेज मे दिख रहे संदेही से होने पर थाना लाकर पूछताछ किया गया, जो चोरी करना स्वीकार किया ।

आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले ये उस कपडे़ की दुकान में कपड़ा लेने गया था । तभी इसने प्लान बनाया कि यदि कपडों को चोरी कर बेचता है तो इसे बहुत पैसा मिल जायेगा इस कारण इसने कपड़े चोरी किया ।आरोपी के निशानदेही पर चोरी की सम्पूर्ण सामग्री को विधिवत बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, प्रआर सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, भूमिन्द्र वर्मा,चंदन भास्कर, राहुल कुमार साव का सराहनीय योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपी –

करण बिरूली उम्र 20 साल निवासी स्टेशन मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button