ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

विधायक गजेन्द्र यादव के निवास में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन, शहरवासियों ने रंगों में रंगी उत्सव का लुत्फ उठाया

दुर्ग। विद्युत नगर स्थित विधायक निवास में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया इस दौरान आयोजित होली मिलन में अपने चहेते विधायक को रंग गुलाल लगाने लोग सुबह से पहुंचने लगे थे। रंगों की फुहार एवं नागड़े की थाप  के बीच फाग गीत से पूरा माहौल सराबोर हो गया।

विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वयं नगाड़ा बजाया और माइक थामकर फाग गीत गाये तो समर्थको का उत्साह और बढ़ गया रंगों के बौछार के साथ गुलाल उड़ाते हुये शहरवासी झूम उठे वहीं महिलाओ ने फूलों की पंखुड़ी उड़ाकर विधायक का अभिनंदन की।

रंगोत्सव पर्व पर विधायक निवास में होली मिलन में शहरवासियों की जबरदस्त भीड़ रही, स्थानीय कलाकारों ने फाग गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक संग होली मनाने पहुंची महिलाओ की टोली ने उन्हें पकवान भेंट की तो युवा वर्ग होली गीत पर बाजे गाजे में उत्साह एवं उमंग से नाचते हुये होली मनाये।

होली मिलन में पहुंचे सभी स्नेहिजनों का आभार व्यक्त करते हुये विधायक ने कहा की आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव इसी प्रकार मिलता रहे।

शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फागुन का ये रंगीन उत्सव आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं, उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।

विधायक निवास में आयेजित इस होली मिलन पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठन, महिला समूह, व्यापारीगण सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हुये।

होली मिलन को लेकर उत्साहित कार्यकर्त्तागण पूरे जोर शोर से तैयारी में 2 दिन से जुटे हुए थे। कार्यकर्त्ताओ की टोली अपनी अपनी टीम बनाकर होली मिलन में शामिल हुए। नंगाड़े की थाप और रंगो की फुहार के साथ होली त्यौहार का आनंद लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button