ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक गंभीर रूप से घायल

दुर्ग | दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक भयंकर सड़क हादसे में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा 14 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब ऋचा अपनी कार (स्कोडा कार CG 07 CP 7214) से अपने दोस्तों के साथ दुर्ग के अंजोरा की तरफ जा रही थीं।

तेज रफ्तार से चल रही कार अचानक संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलते हुए 5 बार पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गए, और इस हादसे में ऋचा कौशिक को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान उनका ब्रेन काम करना बंद हो गया और वह कोमा में चली गईं।

हादसे में कार में सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन युवकों में क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव, आयुष यादव और हर्ष यादव शामिल हैं। सभी को दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस द्वारा जांच में यह भी पता चला है कि कार में शराब की बोतलें मिलीं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि कार चालक और उसके साथी शराब के नशे में थे।

भाजपा नेताओं ने जताया दुख

इस भीषण हादसे के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपना दुख व्यक्त किया। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने स्वीटी कौशिक के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया भी परिजनों से मिलने पहुंचे और हालचाल लिया।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button