ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

भिलाई हाउसिंग बोर्ड में सड़क हादसे में झारखंड विधायक के दामाद धर्मेंद्र यादव की मौत, शव रातोंरात भेजा गया बिहार

भिलाई | भिलाई हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के विधायक के दामाद धर्मेंद्र यादव की मौत हो गई। हादसा होली के दिन हुआ, जब धर्मेंद्र यादव शराब के नशे में बाइक चला रहे थे।

तेज रफ्तार में बाइक को चलाते हुए उन्होंने फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में स्थित एसबीआई बैंक के पास एक बिजली के पोल से टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद जामुल पुलिस ने धर्मेंद्र यादव के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा। रात में पुलिस अधिकारियों के बीच प्रोटोकॉल के तहत शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को ताबूत में पैक करके रातों-रात बिहार भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र यादव बिहार के औरंगाबाद जिले के चटेवा गांव के निवासी थे और भिलाई में एक फैक्ट्री में काम करते थे। वह झारखंड के एक विधायक के दामाद थे, हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह किस विधायक के दामाद थे।

घटना के बाद सूबे के मंत्री ओपी चौधरी ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को फोन किया, जिसके बाद कलेक्टर ने दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला और सीएमएचओ को निर्देश दिया। इसके बाद एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, सीएसपी और जामुल थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

पारिवारिक और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत धर्मेंद्र यादव का शव विशेष ताबूत और आइस की व्यवस्था के साथ रातों-रात बिहार भेजा गया, ताकि शव खराब न हो।

इस हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस दुर्घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button