ब्रेकिंग
रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, पुरानी भिलाई में सुबह-सुबह पहुंची टीम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज संभालेंगे कई अहम मुद्दे, मंत्रालय में बैठक के बाद शाम को दिल्ली दौरा भिलाई-3 में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय तथा परिवार न्यायालय कैम्प कोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा विकसित छत्तीसगढ़ H1N1 की बढ़ती रफ्तार से अलर्ट हुआ छत्तीसगढ़, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में मिले नए मरीज पुलिस जवानों को बांधी राखी, विश्व मानवाधिकार परिषद ने जताया सम्मान न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का ... झीरम घाटी कांड पर आज फैसला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने न्याय को लेकर रखी अपनी बात
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज संभालेंगे कई अहम मुद्दे, मंत्रालय में बैठक के बाद शाम को दिल्ली दौरा

रायपुर, 1 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नई दिल्ली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचकर महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। वे करीब 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक आयोजित होगी। दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होकर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा।

शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के लिए रवाना होंगे और 4:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री शाम 7 बजे कार द्वारा रवाना होकर करीब 7:30 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम निर्धारित है।

नोट: 1 सितंबर का शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button