ब्रेकिंग
सरकार का बड़ा फैसला: किसानों और शिक्षकों पर दर्ज पुराने मुकदमे होंगे समाप्त, जानें पूरी खबर PWD में बड़ा फेरबदल: 56 इंजीनियरों के तबादले, कई संभागों में बदले अधिकारी; देखें पूरी सूची दुर्ग अफीम खेती केस में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को जमानत, FIR रद्द कराने की याचिका खारिज CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; आंधी-बिजली को लेकर ... शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों म... भिलाई में चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस ने हथियार किया बरामद वन संरक्षण के साथ वनवासियों की समृद्धि, रोजगार, वन्यजीव संरक्षण और तकनीक आधारित वन प्रबंधन पर जोर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए ... राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाक... एक्शन टेसा ने 'टेसा सलाम' के साथ मनाया कारपेंटर्स मेगा मीट
छत्तीसगढ़

पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, पुरानी भिलाई में सुबह-सुबह पहुंची टीम

रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। करीब 8 अधिकारी दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और घर के अंदर दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम तड़के सुबह के.के. चंद्रवंशी के निवास पर पहुंची। अधिकारियों के घर में प्रवेश करने के बाद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की तैनाती भी की गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच के सिलसिले में की जा रही है। एजेंसी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं। फिलहाल ED की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच का आधार क्या है और एजेंसी को क्या जानकारी या दस्तावेज मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button