ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
सरगुजा

स्कूल के सामने पेड़ पर लटकती मिली माँ-बेटी की लाश, पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा। जिले के कुन्नी से दिल दहला देने वाली घटना आई सामने है। यहां शुक्रवार को शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी पर लटकी लाश मिली है।

पति के स्कूल के सामने महिला द्वारा बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

बहरहाल पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजन और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है।

कुन्नी के सकरिया रोड निवासी मीना गुप्ता पति संजय गुप्ता (35) व उसकी सात साल की बेटी आस्था गुप्ता की फांसी की फंदे पर लटकी लाश कुन्नी केमिडिल स्कूल कैम्पस के पीछे पलाश के पेड़ में लटकी मिली है।

मृतका का पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव भी चल रहा था।

पारिवारिक विवादों और दोनों परिवार के बीच चल रहे तनाव को लेकर महिला परेशान थी।

आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर महिला पक बेटी के साथ पति के स्कूल के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह के वक्त महिला व उसकी बेटी की लाश ग्रामीणों ने देखी। घटना की सूचना मृतका के पति संजय गुप्ता के द्वारा कुन्नी पुलिस चौकी पहुंच कर दी गई है। कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button