ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

मंदिर के दान पेटी से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुपेला | मंदिर के दान पेटी से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार| प्रार्थी गजेन्द्र सिंह निर्मलकर निवासी रावणभाठा सुपेला द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके घर के पास पूर्वजो का दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर है जिसकी देखरेख प्रार्थी व उसका चाचा करते है। 9 सितम्बर  2024 की सुबह 06:30 बजे प्रार्थी का चाचा सोमनाथ मंदिर खोलने गया तो देखा की मंदिर का ताला टुआ हुआ है। अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर में रखे दान पेटी से नगदी 6000 रूपये को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस माल मुल्जिम पता तलाश में लग गई।

इसी दौरान मुखबीर सूचना एवं हुलिया के आधार पर गौतम ठाकुर उर्फ राहुल से पुछताछ किया गया जो चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किये रकम पुलिस को जप्त कराया। आरोपी गौतम ठाकुर उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि गंगाराम यादव, आरक्षक रवि कुमार एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button