ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

बिहार में एनडीए की जीत पर ओ.पी. चौधरी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर साधा निशाना

रायपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस जीत को आंधी और सुनामी के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है और यह गठबंधन विकसित भारत की नींव डाल रहा है। चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार को बेहतर समझ रही है और वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन पर भी तीखा तंज कसा। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब डूबती नाव है और महागठबंधन को जनता ने ‘महठगबंधन’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं और जनता उन्हें सबक सिखा रही है।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन के नेता नकारात्मक एजेंडा लेकर जनता के बीच जाते हैं और अनर्गल आरोप लगाते हैं, लेकिन जनता इसका जवाब देकर उन्हें नकार रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button