ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

एयरपोर्ट पार्किंग शुल्क में वृद्धि, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पार्किंग शुल्‍क में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट में यात्रियों को पिकअप और ड्राप करना लोगों को और महंगा पड़ेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किंग के लिए नई दरें पुरानी दर को दोगुना कर दिया है। अब आधा घंटे की कार पार्किंग के लिए देने 40 रुपए देने होंगे। वहीं पहले आधे घंटे कार पार्किंग के लिए 20 रुपए लिए जाते थे। इसके अलावा प्रीमियम कारों के लिए 100, टेंपो, SUV मिनी बस के लिए 80 रुपए पार्किंग शुल्क तय किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, फ्री पिकअप ड्रॉप के लिए 5 मिनट का समय दिया गया है। वहीं 24 घंटे के कार पार्किंग के लिए 195 रुपए और प्रीमियम कार की पार्किंग के लिए 390 रुपए देने होंगे। वहीं पार्किंग शुल्क का उल्लंघन करने पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रबंधन ने चार मिनट के फ्री पार्किंग में एक मिनट की बढ़ोतरी की है। पिक-अप के लिए आने वाले कमर्शियल वाहनों को भी अब तीस के बजाए साठ रुपए शुल्क देना होगा। एयरपोर्ट में पार्किंग शुल्क की नई दरें 28 अक्टूबर से लागू होगी।

नई व्यवस्था के तहत कार की नाईट पार्किंग का शुल्क 105 से बढ़ाकर 195 किया गया है। इसके लिए मालिक को कार पार्किंग प्रबंधक के नियमानुसार वाहन पार्क करना होगा। साथ ही डीएल, आरसी की जीरोक्स कॉपी के साथ चाबियां कार पार्किंग प्रबंधक को सौंपनी होगी। ऐसा न करने पर कार मालिक को पार्किंग प्रबंधक, टर्मिनल प्रबंधक के साथ ही माना ट्रैफिक पुलिस को भी सूचित करना होगा।

निजी वाहनों को भी केवल वरिष्ठ नागरिकों, विकलांग व्यक्तियों, व्हीलचेयर यात्रियों, गर्भवती महिलाओं और गोद में बच्ची के लिए आगमन लेन के सामने से पिकअप करने की अनुमति होगी। किसी हालत में वाहनों को टर्मिनल बिल्डिंग के सामने इंतजार करने की अनुमति नहीं दी गई है। नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button