ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

महापौर, सभापति और आयुक्त ने ध्वजारोहण कर शुभकामनाएं दी,उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों का हुआ सम्मान

दुर्ग  | आज नगर निगम दुर्ग परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नज़र आया। चारों ओर तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीत और उल्लास से भरा वातावरण था। 79वां स्वतंत्रता दिवस यहां बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया गया।

नगर निगम परिसर में सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा,आयुक्त सुमित अग्रवाल एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल मंच पर पहुंचे। राष्ट्रगान की गूंज और “भारत माता की जय” के नारों के बीच महापौर ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे के लहराते ही उपस्थित सभी ने सलामी दी और आसमान में गूंजते देशभक्ति के जयकारों ने माहौल को और ऊर्जावान बना दिया।

इसके बाद महापौर  बाघमार ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश में आज़ादी के महत्व, लोकतंत्र की मजबूती और विकास की दिशा में सभी की भागीदारी का आह्वान किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान

समारोह का एक विशेष आकर्षण था निगम के विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान। महापौर, सभापति और आयुक्त ने एक-एक कर कर्मचारियों को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र और शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का नहीं, बल्कि नगर निगम की कार्य संस्कृति और टीम भावना का प्रतीक था।

अतिथियों का प्रेरणादायक संदेश

महापौर  अलका बाघमार ने कहा:स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है, जिनकी वजह से आज हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए काम करना होगा। नगर निगम परिवार का हर सदस्य इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा।”

सभापति श्याम शर्मा ने कहा:

“यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। देश के निर्माण में ईमानदारी और सेवा भाव से किया गया हर छोटा प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सभी के लिए प्रेरणा हैं।”

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा:शहर की बेहतरी के लिए हमारी पूरी टीम लगातार कार्यरत है। जिन कर्मचारियों को आज सम्मानित किया गया है, वे हमारे लिए आदर्श हैं। हम सभी को इसी समर्पण और मेहनत से आगे बढ़ना है।”

अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम में उपायुक्त मोहेंद्र साहू,दिनेश नेताम, आर.के. जैन, गिरीश दिवान,संजय ठाकुर, श्री हरिशंकर साहू,विनोद मांझी, मोहित मरकाम, विकास दमाहे, श्रीमती अपर्णा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

समारोह के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और तिरंगे की शान बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button