ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी पर 60 लाख की वसूली का प्रकरण दर्ज

रायपुर | कोरबा जिले में कटघोरा ईलाके के अखरापाली धान खरीदी केंद्र में 60 लाख 53 हजार 680 रुपये की अनियमितता उजागर होने के बाद समिति प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद अनंत और

फड़ प्रभारी हितेंद्र कुमार के खिलाफ वसूली और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। धान खरीदी में गड़बड़ी और धान की अफरा-तफरी के मामले में कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर की गई है।

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रोहित सिंह, तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा, नायब तहसीलदार कटघोरा और राजस्व विभाग की टीम ने अखरापाली धान खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया।

जांच में 1952.80 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी कीमत 60 लाख 53 हजार 680 रुपये आंकी गई।

सत्यापन के दौरान 30 से 35 बोरों की तौल करने पर धान की मात्रा मानक से अधिक मिली, जिससे अनियमितता की पुष्टि हुई।

जांच टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर दस्तावेज जब्त कर लिए, और दोषी पाए गए अधिकारियों पर वसूली और आपराधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button