ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
भिलाई

– पबजी खेलने के दौरान हुए झगड़े में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय ऐसा झगड़ा हुआ एक ने कटर से दूसरे की पूरी पीठ ही फाड़ दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है। वो हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता है। गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था।

इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां आ गया। वो भी गेम खलने लगा। अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर अनिकेत ने रवि को दो झापड़ माकर वहां से भगा दिया। रवि मारखाने के बाद वहां से तो चला गया। इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के वहां आया।

आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल से बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया। कटर इतना सार्प था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला। वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है।

सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे। छावनी पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल की हालत स्थित बताई जा रही है।

किसी को भी ना दिया जाए कटर

आप पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह ने बताया कि आज की डेट में बुक स्टोर या अन्य दुकानों से किसी को भी आसानी से कटर मिल जाता है। अराजक तत्व इसे आसानी से खरीदकर अपने पास रख रहे हैं। इसके बाद नशे की हालत में किसी के ऊपर भी इस चला दे रहे हैं। पुलिस को चाहिए को दुकानदारों को इसके लिए जागरूक करें कि वो कटर खरीदने वाले की आईडेंटटी भी एक बार चेक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button