ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

शनिवार/रविवार अवकाश के दिन भी जमा होगा टैक्स, 31 मार्च तक है आखिरी तारीख, जल्दी करें, बचे एक हज़ार पेनल्टी एवं 15% अधिभार चार्ज से

दुर्ग । नगर पालिक निगम द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए लोगों को सुविधाओं को देखते हुए, नगर निगम का टैक्स काउंटर कल शनिवार-रविवार छुट्टी के दिन भी खुला रखने का फैसला किया गया।

दुर्ग निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने लोगों से समय अवधि में अपनी सभी देय करो को जमा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मार्च के केवल होली के दिन को छोड़कर शेष सभी शनिवार-रविवार अवकाश के दिन काउंटर खुला रखा जाएगा।

बता दे कि शहर के लोगों को नगर निगम प्रशासन ने पेनल्टी से बचने के लिए फिर एक मौका दिया है। सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि नगर निगम ने लोगों को टैक्स एवं दुकान किराया पटाने के लिए आखिरी मौका दिया है,

जिसमें आने वाले तीन दिन छुट्टियों के बाद भी शनिवार/रविवार निगम स्थित काउंटर कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने ये भी बताया 15 मार्च से 31 मार्च 2025 तक लगातार खुला रहेगा राजस्व विभाग।

लोग इस वित्त वर्ष के लिए 31 मार्च तक नगर निगम का टैक्स जमा सकते हैं। 31 मार्च तक टैक्स नहीं जमा करने वालों पर पेनल्टी लगेगी। इतना ही नहीं आगे समय बढऩे पर पेनल्टी की दर भी बढ़ती जाएगी। दरअसल, समय के साथ पेनल्टी की दर बढ़ती जाती है।

अवकाश दिवस में भी बेहतर कार्य कर रहे हैं।अवकाश दिवस में भी काउंटर कार्यालय खोले जा रहे हैं और सम्मानित करदाताओं से भी लगातार अपना संपत्ति कर जमा करने के लिए अपील की जा रही है |

31 मार्च के बाद 1000 पेनाल्टी एवं 15% अधिभार राशि नगर निगम द्वारा लगना शुरू हो जाएगा। निगम आयुक्त द्वारा राजस्व विभाग की पुरी टीम को 8 करोड़ का टारगेट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button