ब्रेकिंग
देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील
बीजापुर

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या, शव सेप्टिक टैंक में मिला,डिप्टी सीएम साव ने कहा- गंभीरता से जांच करेगी सरकार

बीजापुर| बीजापुर में दो दिनों से लापता एक पत्रकार का शव बरामद हुआ है| भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया|

पत्रकार के हत्या से लोगों में आक्रोश हैं| वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शोक जताया है|

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर कार्रवाई के आदेश देते हुए शोक व्यक्त किया है|

उन्होंने सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या की खबर अत्यंत दु:खद है| मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है।

परमेश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें| हत्यारों को कठोर सजा दिलाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध है| ॐ शांति|”

दरअसल, बीजापुर में तीन दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है|

पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) का शव उनके घर से करीब तीन किमी दूर एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर मिला है| 1 जनवरी की शाम को मुकेश चंद्राकर घर से निकले थे|

काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें काॅल किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा|

रात भर घर नहीं लौटे तो सुबह उनके भाई पत्रकार युकेश चंद्राकर ने अपने भाई की गुमशुदगी की जानकारी सोशल मीडिया और अपने परिचितों से शेयर की| साथ ही मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी|

पत्रकार के गुमशुदगी की शिकायत को बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने गंभीरता से लिया और जांच करने के निर्देश दिये थे|

जिसके बाद बीजापुर एसपी के नेतृत्व में कई टीमों को एक्टिव किया गया था| इस दौरान पत्रकार मुकेश चंद्राकर के मोबाइल का लोकेशन चट्टानपारा इलाके के एकनिर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के पास मिला|

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश शुरू की| इस दौरान सेप्टिक टैंक को तोड़कर अंदर से पत्रकार के शव को निकाला गया|

बताया जा रहा है कि जिस जगह में पत्रकार का शव मिला है वो ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का है| फिलहाल पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है| वहीं, पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव मिलने की खबर के बाद से पत्रकारों में भारी आक्रोश है|

पत्रकारों ने मांग की है कि मामले में जो भी दोषी है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये|

बताया जा रहा है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने कुछ दिनों पहले बस्तर के एक बड़े सड़क निर्माण ठेके को लेकर भ्रष्टाचार की खबर चलाई थी|

कहा जा रहा है कि खबर चलने के बाद से ही ठेकेदार काफी गुस्से में था और इसी का बदला लेने के लिए उसने पत्रकार की हत्या करवा दी| फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button