ब्रेकिंग
पुलिस जवानों को बांधी राखी, विश्व मानवाधिकार परिषद ने जताया सम्मान न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का ... झीरम घाटी कांड पर आज फैसला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने न्याय को लेकर रखी अपनी बात नेहरू नगर चौक हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया भी पुलिस की गि... साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, दुर्ग पुलिस ने 40 कंटेंट क्रिए... सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिले पेंशन और अन्य लाभ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शासन से की मांग गणेश उत्सव को लेकर दुर्ग पुलिस की तैयारी तेज, 50 से अधिक गणेश पंडाल समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा,... चंडी मंदिर रोड पर विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या, मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार जुआ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, वार्ड 34 कैम्प 1 थाना छावनी में एक घर में चल रहे जुआ प... महापौर अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को बांधी राखी, रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

जनगणना ड्यूटी करने वालों के लिए राहत, तहसील प्रशासन ने जारी किया ₹9,400 का भुगतान

पाटन। तहसील पाटन (ग्रामीण) क्षेत्र में जनगणना कार्य में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए राहत भरी खबर है। तहसील प्रशासन ने उनके मानदेय और प्रशिक्षण भत्ते की राशि जारी कर दी है। तहसीलदार पाटन द्वारा संबंधित कर्मचारियों के खातों में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए राशि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, पाटन शाखा को आरटीजीएस के माध्यम से भेज दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य में लगे प्रत्येक प्रगणक एवं सुपरवाइजर को 9,000 रुपये मानदेय तथा एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 400 रुपये प्रशिक्षण भत्ता स्वीकृत किया गया है। इस प्रकार प्रत्येक कर्मचारी को कुल 9,400 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

तहसील प्रशासन ने बताया कि भुगतान संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और बैंक के माध्यम से राशि संबंधित कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएगी। मानदेय जारी होने से जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है।

प्रशासन ने सभी पात्र कर्मचारियों से अपने बैंक खातों की जानकारी अद्यतन रखने की अपील की है। साथ ही भुगतान से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तहसील कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

इस संबंध में जानकारी भानुप्रताप यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button