ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
रायपुर

नए साल का छत्तीसगढ़ का पहला अंगदान: 18 वर्षीय युवक ने बचायी तीन जान

रायपुर  | रायपुर स्थित एम्मस अस्पताल में शनिवार को हुआ प्रदेश का 11वा अंगदान. 18 वर्षीय आर्यन्स आडिल ने अपने दोनों किडनी और लीवर दान देकर तीन नवयुवकों को जीवदान दिया. छत्तीसगढ़ के नौजवान दानवीरों की श्रृंखला में चंगोराभाटा का आर्यन्स आदिल आडिल का नाम भी शनिवार की शाम 01 फ़रवरी 2025 को शामिल हुआ.

पिता असीम कुमार आडिल तथा माता वर्षा आडिल की आँखों का तारा उनका 18 वर्षीय बच्चा आर्यन्स 29 जनवरी की शाम जेइइ नीट की परीक्षा ख़तम करके घर लौटते समय दुर्घटना ग्रस्त होने की वजह से सुयश अस्पताल में भर्ती हुआ मगर सर पर गहरी चोट होने की वजह से उसे ब्रेन स्टेम डेथ घोषित कर दिया गया.

उसकी स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने साहस के साथ अपने बेटे की आखिरी साँसों के ज़रिये दूसरों को जीवनदान देने का निर्णय लिया और उसके अंगदान के लिए एम्मस अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसके उपयुक्त अंगों को प्राप्त किया गया.

आर्यन्स की एक किडनी एम्मस अस्पताल के 21 वर्षीय बालक को तथा दूसरी किडनी रामकृष्ण अस्पताल के 24 वर्षीय युवक को प्राप्त हुई, वहीँ उसका लीवर भी रामकृष्ण अस्पताल को सौंपा गया.

इसीके साथ प्रदेश में नए साल में एक 18 साल के नौजवान ने तीन लोगों को जीने की नयी उम्मीद दी है.

संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं की पूरी टीम की तरफ से एम्मस अस्पताल, तथा रामकृष्ण अस्पताल को ढेरों बधाई दी गयी है.

ये अब तक प्रदेश का 11वा अंगदान है और साल का पहला जिससे प्रेरित होकर और भी लोग अंगदान करने के लिए आगे आयेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button