ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

रसमड़ा सरपंच पद के लिए भानु रामखिलावन यादव ने भव्य नामांकन रैली निकाली, गाँव भर में किया जनसंपर्क

दुर्ग : दुर्ग जिले के समीपस्थ औद्योगिक ग्राम रसमड़ा के सरपंच पद के लिए  भानु रामखिलावन यादव ने आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने पहले गाँव के प्रमुख  हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर पंचायत मुख्यालय में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन के बाद, भानु यादव ने एक भव्य रैली निकाली, जो गाँव के प्रमुख स्थानों और वार्डों से होकर गुज़री।

रैली का मार्ग आवास पारा, मुक्ति धाम रोड, इंदिरा आवास, शितला मंदिर, गायत्री मंदिर, भदौरिया पेट्रोल पंप, महावीर चौक, ब्रम्हदेव चौक और अन्य गाँव के प्रमुख स्थानों से होते हुए जनसंपर्क करते हुए किया गया।

इस दौरान उन्होंने गाँववासियों से सहयोग और आशीर्वाद मांगा।

नामांकन रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाशवीर यादव, केंद्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष पुष्पा सिंह, भाजपा बूथ अध्यक्ष सोहन निर्मलकर सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा, महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं का भी रैली में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें पूर्व उप सरपंच रंजना यादव, विशाखा साहु, मीना यादव, कांति निर्मल, दुलारी यादव सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया।

यह नामांकन रैली रसमड़ा में आगामी पंचायत चुनावों के लिए चुनावी माहौल को गरमाती दिखी, और यह साफ संकेत मिला कि भानु यादव के पास गाँववासियों का भरपूर समर्थन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button