ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा क्यों पूजे जाते हैं जन्माष्टमी पर बाल गोपाल? जानिए श्रीकृष्ण के नटखट बाल रूप की पूरी कथा आज शराब खरीदने का प्लान है तो पहले पढ़ें ये खबर, पूरे छत्तीसगढ़ में दुकानें और बार रहेंगे बंद
दुर्ग

भिलाई के तालपुरी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 35 संदिग्ध हिरासत में

भिलाई | भिलाई के तालपुरी में एक बार फिर पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की है। 150 पुलिस कर्मियों की टीम ने रविवार सुबह तड़के 3:30 बजे तालपुरी के पारिजात कॉलोनी को घेरकर छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस को कई संदिग्ध गतिविधियां भी मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारिजात कॉलोनी में छापेमारी के दौरान कई घर से हुक्का, गांजा फिल्टर और एक युवक से चाकू बरामद किया गया है। वहीं संदिग्ध गतिविधि के चलते 35 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। भिलाई नगर TI प्रशांत ने बताया कि संदिग्धों से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।

बिना वेरिफिकेशन कराए देते हैं किराए पर मकान

SP जितेन्द्र शुक्ला ने कार्यवाही का निर्देश दिए। ASP ग्रामीण अभिषेक झा के नेतृत्व में 24 TI, 7 राजपत्रित अधिकारी, सहित डेढ़ सौ जवानों की टीम बनाई गई थी। जिसके बाद रविवार तड़के सुबह छापेमार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि पारिजात कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग बिना वेरिफिकेशन करवाए किराएदार रख लेते हैं। जो कई तरह के अपराधों में लिप्त रहते हैं। इसके चलते यह छापेमार कार्रवाई की गई है।

तलपुरी पारिजात में पहले भी हुई कार्यवाही

आपको बता दें कि इससे पहले भी भिलाई के तालपुरी के पारिजात कॉलोनी में पुलिस छापेमार करवाई कर चुकी है। उस दौरान कई बाहरी लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी। इस छापेमार करवाई में आईपीएस राहुल भगत, भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी, छावनी CSP हरीश पाटिल, क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक, हेडक्वार्टर डीएसपी अलेक्जेंडर कीरो, लाइन डीएसपी चंद्र प्रकाश तिवारी, पाटन एसडीओपी लकड़ा समेत 118 जवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button