ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में 46 लाख की धोखाधड़ी का मामला: बैंक मैनेजर सहित 6 गिरफ्तार

दुर्ग: थाना धमधा पुलिस ने 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल आठ आरोपी हिरासत में हैं। मुख्य आरोपी विकास सोनी और मधु पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

मामला 3 नवंबर 2025 को प्रार्थिया चंद्रिका पटेल की शिकायत पर सामने आया था। शिकायत में बताया गया कि विकास सोनी, जो एचडीएफसी बैंक धमधा के कर्मचारी हैं, ने मधु पटेल के साथ मिलकर स्थानीय 26 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने और बीमा कराने का झांसा दिया। इसके लिए ग्रामीणों के नाम से बैंक में एक से अधिक खाते खोले गए और उन्हें 40% सब्सिडी और कम समय में ब्याज लौटाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद चेक के माध्यम से खाताधारकों के पैसे उनके परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।

पुलिस ने इस मामले में भागवत ठाकुर (65, ग्राम राहतादाह), हरिश्चंद्र यादव (35, यादव पारा), मुकेश पटेल (25, ग्राम परसकोल), बी ईश्वर राव (38, सेक्टर 6 भिलाई), जवाहर सोनी (60, यादव पारा) और हेमंत सिन्हा (28, ग्राम डेहरी चौकी, देवकर) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button