ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

गौठान में कुत्तों की लापरवाही से बछड़ों की मौत, निगम अफसरों की लापरवाही पर उठे सवाल

भिलाई । भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया और निगम अफसरों को इसकी भनक नहीं है। चार बछड़े कुत्तों के शिकार बने हैं। यही नहीं यहां बीमार गायों को भी कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है।

गो सेवक परशुराम देवांगन ने बताया कि रोजाना गो सेवा के लिए आते हैं। आज सुबह जब पहुंचे तो चार बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया। उन्होंने बताया कि यहां बछड़ों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। जहां बछड़ों को रखा गया है वह खुला है और कुत्ते वहां घुस जाते हैं।

परशुराम देवांगन ने बताया कि बछड़ों को नोचे जाने के बाद उन्होंने इसकी सूचना डॉक्टर को दी। डॉक्टर ने बताया कि बछड़ों की हालत बहुत खराब है और उनके बचने की संभावना भी नहीं दिख रही।

भिलाई निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी जानकारी हुई है। पहले बछड़ों की स्थिति जानकर उनके उचित इलाज का प्रबंध किया जाएगा। इसके बाद देखा जाएगा कि कहां पर चूक हो रही है जिससे कुत्ते गोठान में प्रवेश कर रहे हैं।

इस घटना के बाद गौठान में सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। निगम अफसरों को इसकी जानकारी भी दी गई लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। गो सेवकों ने बताया कि इससे पहले भी कुत्तों के नोचने की घटना सामने आई है, लेकिन निगम अफसरों ने इसकी अनदेखी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button