ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर ने किया लोक कर्म प्रभारी के साथ पेवर ब्लॉक कार्य का किया निरीक्षण, फिनिशिंग पर दिया जोर

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 में चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेने महापौर अलका बाघमार द्वारा लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर,पार्षद ललित ढीमर के साथ मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया।यह निरीक्षण चंद्रशेखर स्कूल के पास सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के संदर्भ में किया गया। उनके साथ ठेकेदार शुभ सोनकर भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर बाघमार ने पेवर ब्लॉक कार्य की फिनिशिंग और स्तर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने कई स्थानों पर ब्लॉकों की बिछावट पर गलतियां निकली, अनियमित सतह और किनारों पर ढलाई की कमी को तुरंत चिन्हित किया।स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्वयं अपने हाथों से माप जोख कर कार्य की बारीकियों की जाँच की, जिससे मौजूद कर्मचारियों को भी स्पष्ट संदेश गया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।

अधिकारी व ठेकेदार को दिया दिए पारदर्शी कार्य का निर्देश

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि वे स्थल पर नियमित निगरानी रखें और कार्य की प्रगति तथा गुणवत्ता का निरंतर मूल्यांकन करती रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य के हर चरण पर सफाई, तकनीकी मानकों और फिनिशिंग को प्राथमिकता दी जाए।

ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा की पेवर ब्लॉक लगाने से पहले और बाद में दोनों ओर समुचित कंक्रीट ढलाई की जाए। ब्लॉकों को पूरी तरह समतल, मजबूत और एकरूपता के साथ लगाया जाए। कार्यस्थल पर साफ-सफाई, सही लेवलिंग और उचित बेस तैयार करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां भी सुधार की आवश्यकता है उसे तुरंत दुरुस्त कर पुनः कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने महापौर से वार्ड क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।महापौर ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ पूरे किए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button