ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

सायबर पखवाड़े की शुरूवात प्रेस वार्ता के साथ” अभियान के साथ प्रेस के सभी साथियों को किया गया जागरूक

रायपुर \ पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा, रायपुर के निर्देशन पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के पर्यवेक्षण में डीएसपी सतीश ठाकुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक डॉ संकल्प राय  व साइबर वालंटियर्स द्वारा राज्य व्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के माध्यम से अभियान के प्रथम दिवस पर ट्रेंडिंग साइबर क्राइम पर वीडियो लॉन्च किया गया है|

जिसको सोशल मीडियामें  आम जनमानस के द्वारा बहुत ही ज्यादा शेयर किया जा रहा है जिससे वह खुद तो जागरुक हो ही रहे हैं एवं अपने घर, परिवार एवं पड़ोसी एवम दोस्तों को भी जागरूक करा रहे हैं, वीडियो के लॉच होने के कुछ घंटों में ही वह दस हजार लोगो के रीच तक पहुंच गया था। आम लोगों के द्वारा वीडियो को पसंद किया जा रहा है एवम दुर्ग पुलिस के हैश टैग #रहे_जागरूक_करे_जागरूक को भी पसंद कर वायरल कर रहे है।

आज दिनांक 06.10.2024 को  पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार कक्ष में दुर्ग भिलाई के सभी पत्रकार बंधुओ को साइबर पखवाड़े के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर ट्रेंडिंग साइबर क्राइम के बारे में बताया गया उनको यह भी बताया गया कि आज का यह जागरूकता अभियान समस्त पत्रकार बंधुओ के लिए है जिसमें आप सभी स्वयं जागरूक रहे एवं स्वयं जागरूक रहकर आम जनमानस को भी जागरूक करें।

पत्रकार बंधुओ को साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑनलाईन फाड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, ओटीपी, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। बच्चों को मोबाइल एडिक्शन (लत) ऑनलाईन गेम, सोशल एप्स का अत्यधिक उपयोग करने से जो साइकोलॉजिकल तौर पर दुष्प्रभाव होते हैं जिनके कारण बच्चों की जान तक चली जाती है ऐसे मोबाइल मोह से दूर रहने अपील कर जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button