ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

नेताओं के निवास स्थान जाकर किया प्रतिभा गुप्ता ने आभार और धन्यवाद व्यक्त

दुर्ग। इस वर्ष हुए नगर निगम चुनाव में शहर के सबसे चर्चित वार्ड गंजपारा की निर्वाचित पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान साथ देने एवं समर्थन में साथ आने वाले कांग्रेस के नेताओं के निवास स्थान जाकर उनसे आर्शीवाद लिया एवं धन्यवाद आभार व्यक्त किया |

शहर के युवा नेता राहुल शर्मा ने बताया कि गंजपारा वार्ड क्रमांक 36 में ऐतहासिक जीत हासिल करने के बाद नव निवर्चित पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता आज अपने चुनाव में सहयोग साथ मार्गदर्शन एवं आर्शीवाद देने वाले कांग्रेस के नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा छाया सांसद राजेन्द्र साहू पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी के घर जाकर उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

दुर्ग के नगर निगम चुनाव में इस वर्ष सबसे चर्चित एवं प्रतिष्ठित वार्ड गंजपारा रहा यहां भाजपा से जो महिला उमीदवार थी उसे पहले ही टिकिट मिल चुकी थी परंतु कांग्रेस से उमीदवार बनने वाली प्रतिभा सुरेश गुप्ता के सामने बहुत से कठिनाई आयी जिसमें पार्टी का बी फार्म में त्रुटी वश नाम गलत होना प्रमुख था|

बी फार्म में नाम गलत होने के कारण प्रतिभा सुरेश गुप्ता को पंजा छाप का चुनाव चिन्ह नही मिल पाया इस वार्ड में मात्र 2 प्रत्याशी मैदान में थीं जिसमें 1 भाजपा के चुनाव चिन्ह से और दूसरी प्रतिभा सुरेश गुप्ता सिलाई मशीन छाप में चुनाव लड़ी, कांग्रेस पार्टी द्वारा त्रुटीवश ऐसा होने की बात की गई और उन्हें पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया|

जिसके प्रचार में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा छाया सांसद राजेन्द्र साहू पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयों ने किया, गंजपारा वार्ड 36 का चुनाव पूरे शहर में चर्चा का विषय रहा|

सभी की नजर भी इसी वार्ड के परिणाम में थी और परिणाम में सुखद आया यहाँ से प्रतिभा सुरेश गुप्ता 200 से अधिक मतों से चुनाव जीती इस जीत से गंजपारा में विशेष माहौल देखने को मिला वार्ड के सभी नागरिक युवा महिला बुजुर्ग सभी एक साथ प्रतिभा सुरेश गुप्ता की विजय रैली में शामिल हुए,

अपनी जीत के बाद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने सभी का अभिवादन एवं धन्यवाद व्यक्त किया कॉंग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के घर जाकर उनके द्वारा मील सहयोग की लिए उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया सभी नेताओं ने अपने निवास स्थान में प्रतिभा सुरेश गुप्ता को साल श्रीफल भेंट कर जीत की मिठाई खिलाई एवं सदैव जनता की मदद में सहयोग देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button