ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
Uncategorized

रिटायरमेंट से पहले एडीएम की मौत: सरकारी आवास में शव मिलने से हड़कंप

अयोध्या में एडीएम क़ानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. सुरजीत सिंह अपने कमरे में मृत पाए गए हैं. मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. घटना की ख़बर मिलते ही मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम और जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी पहुंच गए हैं. जिसके बाद घटनास्थल की जांच की जा रही है.

एडीएम सुरजीत सिंह गंगवार का शव कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में स्थित उनके आवास से बरामद हुए है. बताया जा रहा है कि आज सुबह सरकारी आवास के कमरे में वो मृत पाए गए. उनकी मौत कैसे हुई इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस की टीम इस संबंध में उनके परिवार और आसपास के लोगों से बातचीत करने की कोशिश कर रही है.

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप
एडीएम की मौत की ख़बर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मण्डलायुक्त समेत डीएम, आईजी और जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फॉरेंसिंक टीम में मौके पर पर मौजूद है. जिस कमरे में शव मिला है उसकी जांच भी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह गंगवार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. वो मूलतः फर्रुखाबाद जनपद के थे. उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बहू हैं. पूरा परिवार कानपुर में रहता है. उनकी मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. परिजनों की ओर से भी किसी तरह की आशंका नहीं जताई है.

घटना के सूचना मिलने पर परिवार कानपुर से अयोध्या के लिए रवाना. एडीएम सुरजीत सिंह दो महीने बाद दिसंबर में ही रिटायर भी होने वाले थे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा ही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button