ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
कबीरधाम

कुर्सी के खेल में खुलासा: बरसों से एक ही कुर्सी पर जमे अधिकारी और बाबू

कवर्धा | कबीरधाम जिले में सरकारी कर्मचारियों के तबादले की नीति को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के गृह जिले में नियमों की अनदेखी हो रही है। यहां तक कि मंत्री जी को भी यह नहीं पता कि कौन सा अधिकारी या कर्मचारी कितने समय से अपनी कुर्सी पर जमे हुए हैं।

खासकर महिला एवं बाल विकास विभाग में एक ऐसा बाबू है, जो वर्षों से एक ही कुर्सी पर बैठा है। चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो, इस बाबू का तबादला नहीं होता। अगर आप इस बाबू का रिकॉर्ड देखें, तो आपको हैरानी होगी कि आखिर वह इतने सालों तक कैसे जमे रह गए। जिले के अन्य विभागों में तबादले होते रहते हैं, लेकिन इस विभाग की स्थिति कुछ अलग ही है।

कबीरधाम में चर्चा है कि इस बाबू और कुछ अधिकारियों के बीच की जुगलबंदी ने उन्हें सुरक्षित रखा है। यह स्थिति जिले में राजनीतिक रसूख के चलते बनी हुई है, जहां अधिकारी और बाबू खुलकर तबादले की नीति की धज्जियां उड़ाते दिखते हैं।

अब सवाल उठता है कि कबीरधाम के विधायक और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री इस स्थिति पर क्या कार्रवाई करेंगे। क्या वे इस तबादले की नीति को लागू करेंगे या मौन समर्थन जारी रखेंगे? यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब समय ही देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button