ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

आबकारी विभाग ने जप्त की मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा, 01 आरोपी गिरफ्तार एवं वाहन जप्त

दुर्ग | कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी  जी.के. भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 21 अप्रैल 2025 को गश्त के दौरान आबकारी विभाग के वृत-भिलाई क्रमांक 02 के अन्तर्गत पोलसाय पारा वार्ड नंबर 27 में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर एक सफेद रंग के सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 04 एचए 1585 में 150 नग पाव गोवा (फार सेल इन मध्यप्रदेश) मदिरा जप्त किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी सुधाकर बनवासी आत्मज विश्वनाथ उम्र 48 वर्ष, निवासी संतरा बाड़ी वार्ड क्र. 26 थाना मोहन नगर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर सुप्रिया शर्मा सहायक जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आरोपी को जेल दाखिल कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी  पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, आरक्षक संदीप तिर्की, आरक्षक चितेश्वरी ध्रुव, गार्ड अमित कुमार पटेल, खोमेंद्र देशमुख, ड्राइवर दुर्गा साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button