ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
रायपुर

हिट एंड रन हादसे में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज फिर एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी,

जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पैदल चल रही आंगनबाड़ी सहायिका पर पलट गया। हादसे में आंगनबाड़ी सहायिका की सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं, जिनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

हादसा आज दोपहर में हुआ जब मरीन ड्राइव बीएसयूपी कॉलोनी की रहने वाली 48 वर्षीय रत्ना दास, जो एक आंगनबाड़ी सहायिका थीं, अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल शंकर नगर जा रही थीं।

इसी दौरान भगत सिंह चौक पर एक तेज रफ्तार कार (CG04 ME 2063 ALTO) ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिसके बाद रिक्शा अनियंत्रित होकर रत्ना दास के ऊपर पलट गया।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। आंगनबाड़ी सहायिका को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका रत्ना दास के परिवार में एक 18 वर्षीय पुत्र है, जिसकी पढ़ाई और घर के खर्चे के लिए रत्ना दास सिलाई का काम करती थीं। पति से तलाक के बाद वह अपने बेटे के साथ मरीन ड्राइव बीएसयूपी कॉलोनी में रहती थीं। हादसे के बाद उनके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक महिला फरार होने की कोशिश कर रही थी, जिसे राहगीरों ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे से मरीन ड्राइव बीएसयूपी कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई है, और स्थानीय लोग मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button