ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

भिलाईनगर में संपत्ति कर बकाया पर सख़्ती: 22 सितंबर से कुर्की कार्यवाही शुरू

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई ने संपत्ति कर की बकाया राशि वसूलने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। निगम क्षेत्रांतर्गत भवनों और भूमियों पर कर बकाया होने पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत कुर्की वारंट जारी किए गए हैं।

निगम के अनुसार 22 सितंबर 2025 से बकाया वसूली के लिए कुर्की की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस हेतु विशेष समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक जोन में जोन आयुक्त और प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बकाया संपत्ति स्वामियों को कार्यवाही से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा। यदि निर्धारित समय में राशि जमा नहीं की जाती, तो भवन या भूमि को कुर्क कर बकाया राशि वसूल की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया कि वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही पर पूरी जिम्मेदारी संबंधित संपत्ति स्वामी की होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button