ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

भिलाई के सूर्या मॉल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां उजागर, 10 महिलाएं और 3 पुरुष हिरासत में

रायपुर/भिलाई। भिलाई के सूर्या मॉल में शनिवार देर रात पुलिस ने स्पा सेंटर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड मारी। एएसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में 8 स्पा सेंटर्स की जांच की गई, जिनमें से 3 में अनैतिक गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने मौके से 10 लड़कियों और 3 पुरुषों को हिरासत में लेकर स्मृति नगर चौकी पहुंचाया, जहां देर रात तक पूछताछ जारी रही।

स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

एएसपी तंवर ने बताया कि स्पा सेंटर्स में काम करने वाले कर्मचारियों और ग्राहकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध सामग्री, रजिस्टर और अन्य सबूत बरामद हुए हैं, जो स्पा की आड़ में देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि करते हैं।

टीम को मिली थी पहले से लीक सूचना

सूत्रों के अनुसार, पुलिस की रेड से ठीक पहले स्पा सेंटर्स को कार्रवाई की भनक लग गई थी, जिससे वे सतर्क हो गए थे। यही वजह रही कि केवल 3 स्पा सेंटर्स में ही संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं, जबकि अन्य 5 में कुछ नहीं मिला।

महिला पुलिस बल भी रहा मौजूद

छापेमारी के दौरान स्मृति नगर चौकी के अलावा अन्य थानों से महिला पुलिस बल को बुलाया गया था। सभी पकड़े गए युवक-युवतियों को पुलिस ने अलग-अलग गाड़ियों में बैठाकर स्मृति नगर चौकी पहुंचाया, जहां पूछताछ की गई।

जिले में अन्य स्पा सेंटर्स पर भी निगाह

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्पा सेंटर्स पर भी सघन जांच की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे अनैतिक धंधों पर अब अंकुश लगेगा।

प्रशासन सख्त, जांच जारी

फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है और जब्त दस्तावेजों व अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संकेत हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button