ब्रेकिंग
अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की ... सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रादेशिक एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, सीजी सुपर फास्ट न्... महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM विजय का बड़ा दांव, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा का ऐलान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से मारपीट एवं धारदार हथियार लहराकर धमकाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, घटना...
छत्तीसगढ़

अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान

नवा रायपुर। विकास और आधुनिकता के बीच अपनी माटी, अपने लोगों और संस्कृति से जुड़ाव छत्तीसगढ़ की खास पहचान है। इसकी एक भावुक झलक बुधवार को नवा रायपुर के सेक्टर-22 स्थित चंदूलाल चंद्राकर चौक के पास देखने को मिली।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अम्मा की रसोई में जमीन पर बैठकर अपनों के साथ बिल्कुल घर जैसा देसी भोजन किया। इस दौरान न कोई औपचारिकता नजर आई और न ही कोई बनावटीपन। मंत्री चौधरी ने लोगों के साथ आत्मीय बातचीत करते हुए हंसी-ठिठोली की और देसी व्यंजनों का आनंद लिया।

भोजन का स्वाद लेते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि छोटी-छोटी जगहों पर जमीन पर बैठकर हाथ से खाना और अपनों के साथ खुशियां बांटना हमारी संस्कृति की असली पहचान है।

मंत्री चौधरी का यह सहज अंदाज आधुनिक नवा रायपुर के बीच अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश देता नजर आया। माटी की खुशबू, देसी स्वाद और अपनों का साथ छत्तीसगढ़ की उस संस्कृति को दर्शाता है, जिसमें विकास के साथ अपनी पहचान और अपनत्व को संजोकर रखने को भी महत्व दिया जाता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button